खटीमा में विधिक अधिकारों, महिला सुरक्षा और अधिवक्ता संरक्षण कानून पर जनमत सर्वेक्षण शुरू
खटीमा, उधमसिंह नगर, उत्तराखंड, 18 अगस्त 2026:
Excellent Opportunities Association (EOA) द्वारा ‘नारी शक्ति–नारी आवाज़’ अभियान के अंतर्गत 45 मिनट की राष्ट्रीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 35 अधिवक्ताओं सहित महिलाओं, युवाओं एवं विभिन्न सामाजिक वर्गों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा, विधिक अधिकार, न्याय तक पहुंच, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न तथा महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 19, 21 एवं 39-क से संबंधित संवैधानिक प्रावधानों के साथ महिलाओं से संबंधित प्रमुख कानूनी प्रावधानों पर जानकारी साझा की गई। इनमें घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, 2005, लैंगिक अपराध संरक्षण संबंधी कानून, कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम तथा साइबर कानून जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
महिला अधिवक्ताओं की सुरक्षा, गरिमा, व्यावसायिक स्वतंत्रता और सुरक्षित कार्य वातावरण से जुड़ी चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
अधिवक्ता संरक्षण कानून पर जनमत सर्वेक्षण
इसी क्रम में Excellent Opportunities Association ने अधिवक्ता संरक्षण कानून की आवश्यकता एवं प्रभावी कानूनी सुरक्षा को लेकर जनमत सर्वेक्षण की शुरुआत की। सर्वेक्षण के माध्यम से आम नागरिकों और अधिवक्ताओं से यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि अधिवक्ताओं के लिए प्रभावी संरक्षण कानून में किन प्रमुख प्रावधानों को शामिल किया जाना चाहिए।
सर्वेक्षण में हिंसा, धमकी, उत्पीड़न, झूठे मुकदमों से सुरक्षा, पेशेवर स्वतंत्रता, परिवार की सुरक्षा, साइबर खतरों से संरक्षण तथा समयबद्ध जांच जैसे विषयों पर जनमत प्राप्त किया जा रहा है।
EOA के संस्थापक अक्षय कुमार ने कहा कि अधिवक्ता संरक्षण केवल अधिवक्ताओं की सुरक्षा का विषय नहीं है, बल्कि यह न्याय, संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा से सीधे जुड़ा हुआ विषय है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं को सुरक्षित और स्वतंत्र कार्य वातावरण उपलब्ध होना एक मजबूत न्याय व्यवस्था के लिए आवश्यक है।
कार्यक्रम के समन्वय में Adv. Sarita, Uttarakhand State Representative/Coordinator, Excellent Opportunities Association सहित स्थानीय अधिवक्ताओं एवं सामाजिक प्रतिनिधियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में ADJ Anjali Nodiyaal, ACJM Tricha Rawat, Bar Council Member Amandeep Kaur, Sushila Mehta, Bar Association Khatima President Adv. Suraj Singh Rana तथा Bar Association Khatima Secretary Adv. Bharat Singh सहित अन्य अधिवक्ताओं की सहभागिता रही।
राष्ट्रीय जागरूकता अभियान
Excellent Opportunities Association का ‘नारी शक्ति–नारी आवाज़’ अभियान महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा, समानता, न्याय तक पहुंच, विधिक जागरूकता और सामाजिक सशक्तिकरण को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहा है।
EOA द्वारा हिमाचल प्रदेश से शुरू की गई इस पहल को देश के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। संस्था के अनुसार अभियान के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, नशामुक्ति जागरूकता, करियर मार्गदर्शन, विधिक जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता जैसे विषयों पर लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान संस्था की सदस्यता एवं स्वयंसेवक कार्यक्रम की जानकारी भी साझा की गई तथा युवाओं, महिलाओं, अधिवक्ताओं, विद्यार्थियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से सामाजिक जागरूकता अभियानों से जुड़ने का आह्वान किया गया।
Excellent Opportunities Association
Empowering Lives • Promoting Justice • Building an Inclusive Society
Website: excellentopportunities.in